
रांची- इडी की टीम आज डीएसपी प्रमोद मिश्र से पूछताछ करेगी। प्रमोद मिश्र सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा व राज्य सरकार के मंत्री आलमगीर आलम को बड़हरवा टोल प्लाजा केस में 24 घंटे में क्लीनचिट दे दी थी। डीएसपी प्रमोद मिश्रा से ईडी आज कई राज उगलवाएगी। प्रमोद को पूछताछ के लिए ईडी ने समन जारी किया था।
इससे पहले ईडी ने पांच दिसंबर को बड़हरवा केस संख्या 85/20 के जांच अधिकारी सरफुद्दीन खान का बयान दर्ज किया था। खान ने बताया था कि केस में डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने आरोपी पंकज मिश्रा व मंत्री आलमगीर आलम को क्लीनचिट अपनी सुपरविजन रिपोर्ट में दी थी। सुपरविजन रिपोर्ट के आधार पर महज 24 घंटे में केस से दोनों हाईप्रोफाइल आरोपियों का नाम हटा दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने शेष आठ के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी थी।





Add comment