
रांची- राजधानी रांची के पीठोरिया थाना क्षेत्र स्थित मदनपुर इलाके में सुरक्षा गार्ड ने एक मजदूर को गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जाता है कि सुरक्षा गार्ड गार्ड और मजदूर में बहस हुई। जिसके बाद सुरक्षा गार्ड ने मजदूर को गोली मार दी। मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। उस इलाके में एक कंस्ट्रक्शन का कार्य चल रहा है, उसी में सुरक्षा गार्ड तैनात है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।





Add comment