Thndr News

गोड्डा पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देते अपराधी को किया गिरफ्तार !!

गोड्डा- गोड्डा पुलिस ने अमगड्डा पहाड़पुर जंगल में लूट की घटना को अंजाम दे रहे अपराधी को मौके से गिरफ्तार किया है. पकड़े गए दोनों अपराधियों के पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा, आठ कारतूस एवं एक मोटरसाइकिल बरामद किया है. गिरफ्तार आऱोपी में गुंजन यादव, ओमप्रकाश भगत उर्फ दीपक भगत उर्फ आनंद भगत और कृष्णा मंडल का नाम शामिल है. गिरफ्तार आरोपी पथरगामा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. सुंदरपहाड़ी पुलिस ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली थी कि अमगड्डा पहाड़पुर जंगल में लूटपाट कर रहे है. गोड्डा एसपी के निर्देश पर गोड्डा एस़डीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. सूचना पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए गुंजन यादव और ओमप्रकाश को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधियों ने अपने स्वीकरोक्ति बयान में अपराध स्वीकार किया, और बताया कि कृष्णा मंडल, कन्हाई मांझी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था. गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर कृष्णा मंडल को गिरफ्तार किया गया, घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी में जुटी है. कांड के उद्भेदन के लिये छापेमारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी को पुरस्कृत किया जायेगा.

ओमप्रकाश पर दर्ज है आधा दर्जन से अधिक अपराधिक मामले पथरगामा थाना क्षेत्र के धनसाई निवासी ओमप्रकाश भगत उर्फ दीपक भगत उर्फ आनंद भगत का अपराधिक इतिहास रहा है. ओमप्रकाश भगत पर गोड्डा जिले के पथरगामा, सुंदरपहाड़ी, ललमटिया और महगामा थाना में सात मामले दर्ज है, देवघर जिले के मोहनपुर थाना में एक मामला दर्ज है.

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.