Thndr News

जयपाल सिंह स्टेडियम के बाहर इन्दौर शहर के तर्ज पर नाइट मार्केट होगा विकसित- उपमहापौर

रांची : रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम के बाहर इंदौर शहर के तर्ज पर नाइट मार्केट विकसित किया जयेगा। य़े बातें नगर आयुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में नगर विक्रय समिति ( Town Vending Committee ) की बैठक में कही गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मे रांची के उपमहापौर श्री संजीव विजयवर्गीय शामिल हुए। बैठक में उप महापौर संजीव विजयवर्गीय द्वारा लालपुर डिस्टलरी मार्केट के आवंटन प्रक्रिया पर चर्चा करते सुझाव दिया कि लालपुर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर 2 दिवसीय कैंप लगाकर सब्जी विक्रेताओं को जागरूक कर आवेदन प्राप्त किया जाए। साथ ही निगम की टीम को निर्देश दिया कि सभी एक समयबद्ध तथा योजनाबद्ध तरीके से वेंडर्स को व्यवस्थित करने का काम सुनिश्चित करेंगे ताकि सर्वे से लेकर आवंटन तक की प्रक्रिया सुचारू रूप से किया जा सके।

बैठक में लिए गए निर्णय

नो वेंडिंग जोन में अगर कोई ठेला – खोमचा या दुकान लगाते पाया गया तो उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ‘ नाली या स्लैब के ऊपर दुकान लगाने या अतिक्रमण करने पर सामान जब्त करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा। लालपुर डिस्टलरी मार्केट के आवंटन प्रक्रिया एवं आवेदन प्राप्त करने हेतु बिरसा मुंडा स्मृति पार्क में दो दिवसीय कैंप लगाया जाएगा एवं आवेदन प्राप्त की जाएंगे। ‘ ट्रैफिक जाम को व्यवस्थित करने के लिए रांची के मेन रोड ( कचहरी चौक से सर्जना चौक ) तक पूर्व से ही नो वेंडिंग जोन घोषित है , इसलिए किसी भी वेंडर को किसी भी परिस्थिति में इस स्थल पर दुकान नहीं लगाने दिया जाएगा । यदि वेंडर मार्केट में किसी दुकानदार को दुकान आवंटित किया गया है तथा उक्त दुकानदार कहीं और भी अपना दुकान लगाता है तो ऐसी स्थिति में उनका आवंटन रद्द किया जाएगा। बैठक में अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन , सहायक नगर आयुक्त ज्योति कुमार सिंह , जीतबाहन उरांव , पुलिस उपाधीक्षक , यातायात कार्यपालक अभियंता , पथ निर्माण विभाग , नगर अभियान प्रबंधक , सामुदायिक संगठन करता नगर विक्रय समिति के सदस्य एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.