Thndr News

रामगढ़ के वैभव कुमार शर्मा ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में दर्ज करावाया आपना नाम !!

रांची- रामगढ़ के चित्रकला के क्षेत्र में उभरता कलाकार वैभव कुमार शर्मा ने अपना नाम लंदन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया है। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता संजय सर्राफ ने बताया है कि 21 वर्षीय वैभव कुमार शर्मा रामगढ़ के नईसराय करमाली टोली के निवासी हैं। उन्होंने 10 वर्ष की उम्र से ही पेंटिंग करने का सभी गुण सीखना प्रारंभ कर दिया था। तथा इतनी छोटी उम्र में ही बेहतरीन एवं आकर्षक पेंटिंग कर महारथ हासिल की है। उनकी पेंटिंग भारत के ज़रिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन गई थी। लंदन के लोगों को वैभव की पेंटिंग बहुत ही पसंद आई है। सब ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने जीवन में हर लक्ष्य को हासिल कीजिए अपने जीवन को पूरी क्षमता से जिएं और अपने सपनों के लिए संघर्ष करें तथा द वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड आपकी क्षमता और उपलब्धियां की गहराई से सराहना करती है। वैभव कुमार शर्मा द्वारा बनाई गई ओशो की पेंटिंग को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने प्रशंसा पत्र भेजी है। जो कि झारखंड के लिए बहुत ही गौरव की बात है। वैभव ने सभी को गौरवान्वित किया है। संजय सर्राफ न कहा है कि वैभव शर्मा को अच्छा प्लेटफार्म मिले तो वह झारखंड का नाम पूरे देश में रोशन करेगा। उनकी सजीव चित्रण एवं मनमोहक पेंटिंग सभी का मन मोह लेता है। उन्होंने चित्रकला में अपना अलग मुकाम बनाया है आज वह प्रखंड स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर कई पुरस्कार जीतकर झारखंड का नाम रोशन किया है। उन्होंने 2019 में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार की ओर से रांची में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर रिकॉर्ड कायम किया, वैभव शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्यपाल रमेश बैस की बेहतरीन तस्वीर बनाकर उन्हें भेंट की। सभी ने उनकी चित्रकला की भूरी भूरी प्रशंसा की, इसी वर्ष 14 सितंबर को राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल रमेश बैस ने वैभव शर्मा को उत्कृष्ट पेंटिंग बनाने पर सम्मानित किया, अग्रवाल सभा ने भी वैभव शर्मा को सम्मानित किया था, वैभव शर्मा ने कई महापुरुषों कई फिल्मी सितारों की भी बेहतरीन तस्वीर बनाई है। किंतु घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण कला के क्षेत्र में उसे आगे बढ़ने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। तथा पैसे के अभाव में उच्च शिक्षा प्राप्त करने में भी काफी समस्या उत्पन्न हुई है। उनके पिता कारपेंटर है। झारखंड सरकार वैभव शर्मा को आर्थिक मदद देते हुए सरकारी नौकरी प्रदान करती है तो वह झारखंड का नाम ऊंचाई तक पहुंचा सकता है।

झारखंड सरकार वैभव शर्मा को आर्थिक मदद एवं सरकारी नौकरी प्रदान किया जाए !!

वैभव शर्मा की उपलब्धियां पर झारखंड राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष पुष्पा भुवालका, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल, महामंत्री रवि शंकर शर्मा, प्रवक्ता संजय सर्राफ, रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री ललित कुमार पोद्दार, मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार नारसरिया, सचिव कौशल राजगढ़िया, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया, मंत्री मनोज चौधरी, झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.