Thndr News

झारखंड के इन जिलों में अगले 3 घंटे में वज्रपात की आशंका, मौसम केंद्र ने दी जानकारी.

2D9N8KH Lightning strikes above the Golden City of Jaisalmer, in Rajasthan India.

रांची- झारखंड के इन जिलों के लोग सतर्क हो जाएं। अगले एक से तीन घंटे में यहां के कुछ इलाकों में वज्रपात होने की आशंका है। बारिश भी हो सकती है। रांची मौसम केंद्र ने तात्‍कालिक अलर्ट जारी कर यह जानकारी दी है। मौसम केंद्र के मुताबिक इन जिलों में अगले एक से तीन घंटे में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे के मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। बारिश होने की भी संभावना है। कई जगहों पर तेज हवा चल सकती है। मौसम केंद्र के मुताबिक इसका असर बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, रांची, सिमडेगा जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा।

अलर्ट को देखते हुए लोग सावधान रहें। अपना ख्‍याल रखें। जहां कहीं भी हों, वहां से सुरक्ष‍ित जगहों पर चले जाएं।पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.