
राँची: 17 अक्तूबर 2022 : मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा रांची ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत रांची के विभिन्न जगहों पर सफ़ाई अभियान चलाया।
शाखा अध्यक्ष पुजा सरावगी ने कहा समपर्ण शाखा राँची द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत हमारी संस्था जगह जगह सफ़ाई के कार्य करवा रही है। इसी क्रम में आज शाखा द्वारा मछली घर में डस्टबीन लगाया गया । छठ पूजा को देखते हुए हटनिया तालाब में सफ़ाई अभियान चलाया गया। इसके अलावा दीवार में पेंटिंग बनवा कर सफ़ाई संदेश देकर सबको सफ़ाई के प्रति जागरूक करने की कोशिश की गई।

प्रांतीय स्वच्छता प्रभारी विनीता सिंघानिया ने बताया कि स्वछता एक सतत प्रक्रिया है जो लगातार चलती है। इसी क्रम में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा 15 सितम्बर से 17 अक्तूबर तक पुरे भारत वर्ष में विभीन शाखाओ के द्वारा स्वछता अभियान परिवर्तन एक सोच का कार्यकम लिया। अपने झारखण्ड प्रान्त ने अव्वल रूप से कार्य किया, प्रान्त के लगभग 40 से अधिक शाखाओ ने इस हेतु कार्य किया।

इसी क्रम में समपर्ण शाखा द्वारा भी विगत 1 माह में कई कार्यकमो का आयोजन किया गया जैसे कार बिन का वितरण, सफाई कर्मचारियों का सम्मान, बैनर द्वारा जागरूकता अभियान ।
*मीडिया प्रभारी *सरिता बथवाल* ने जानकारी दी मोके पर संजीव विज्यवर्गीय जी सचिन मोतिका जी संस्थापक सुमिता लाठ अध्यक्ष पुजा सरावग़ी सचिव स्वेता भाला स्वास्थ्य प्रभारी विनीता सिंघानिया उपस्थित रही ।





Add comment