Thndr News

सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न

सिल्ली: 10 अक्टूबर 2022 को संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कमिटी की एक आवश्यक बैठक नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो की अध्यक्षता में प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता डॉ. राकेश किरण महतो एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष नागेन्द्र नाथ गोस्वामी शामिल हुए।

इस बैठक में सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कमिटी के संगठन को सशक्त एवं धारदार बनाने की रणनीति बनाई गई। आज सर्वसम्मति से प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन किया गया ।


बैठक में प्रखंड क्षेत्र में भी भारत जोड़ो अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। झारखंड की झामुमो-कांग्रेस सरकार द्वारा आगामी दिनांक 12-10-2022 से चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना – “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम से जनता को लाभ दिलवाने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया।

आज की इस बैठक में मुख्य रुप से नागेश्वर महतो, विकास रजक, गुहीराम महतो,देवाशीष दत्ता, सहदेव बेदिया, शालीग्राम बेदिया, घासीराम पातर, शिवचरण महतो, महावीर महतो, शहाबुद्दीन अंसारी, लालू कोईरी, भुन्दू हजाम, शेख मुसा, रसोराज लोहरा, दशरथ कुम्हार, मलिन चन्द्र महतो, सोमरा मांझी, जगदीश मंडल, रमण महतो सहित कई अन्य शामिल थे।

Deepak Verma

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.