
सिल्ली : मुरी सिंगपुर नर्सिंग होम में एम आर आई मशीन का उद्घाटन स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पूर्व सिंगपुर नर्सिंग होम के निदेशक डॉ रमनेश प्रसाद के द्वारा फूल गुलदस्ता देकर विधायक का स्वागत किया गया एवं साथी साथ दो अक्टूबर के अवसर पर महात्मा गांधी एव लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर विधायक सुदेश कुमार महतो और डॉ रमनेश प्रसाद अपने स्टाफो के साथ माल्यार्पण किया।

विधायक महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की सुविधाएं होना बहुत ही साहनिया पहल है। इस क्षेत्र के लिए ग्रामीणों को अब रांची जाने की समस्या नहीं होगी। हम अस्पताल के निदेशक डॉ रमनेश प्रसाद को धन्यवाद देते हैं। इस मौके पर डॉक्टर भीडी प्रसाद अभिनभ मिश्रा हेमंत एटा कुणाल कुमार चैतन्य कुमार के.के. सिंहा नसीम रत्नेश प्रसाद पुष्पा देवी नीतू प्रसाद आदि डॉक्टर उपस्थित थे।





Add comment