Thndr News

चतरा  में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान हुए शहीद.

रांची: चतरा में रविवार को हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में घायल सीआरपीएफ जवान चितरंजन कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गयी. जख्मी जवान का मेडिका में इलाज चल रहा था. चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चतरा-पलामू सीमा पर स्थित बिरमाटकुम जंगल में 18 सितंबर को सीआरपीएफ 190 बटालियन के जवान चितरंजन कुमार घायल हो गए थे. आनन फानन में घायल जवान चितरंजन कुमार को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था. जहां इलाज के दौरान मौत हो गई.

रांची के सीआरपीएफ कैंप में शहीद जवान का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया , जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा. राज्यपाल और मुख्यमंत्री एक ही गाड़ी में बैठकर सीआरपीएफ कैंप पहुंचे. कैंप पहुंचकर राज्यपाल रमेश बैस और सीएम हेमंत सोरेन ने शहीद सीआरपीएफ जवान चितरंजन कुमार को श्रद्धांजलि दी.

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.