
राँची: राजधानी में आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं. एसे में रांची के नामकुम थाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है. नामकुम थाना क्षेत्र के केतारी बागान में (स्वर्णरेखा नगर-3) एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है.





Add comment