
झामुमो-कांग्रेस की गठबंधन सरकार के द्वारा 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति और पिछड़ी जातियों के कुल आरक्षण को बढ़ाकर 27% करने के ऐतिहासिक फैसले को लेकर सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा सिल्ली मेन रोड से बुंडू मोड़, सिल्ली तक जुलुस निकाला गया. बुंडू मोड़ में सभी कार्यकर्ताओं ने महागठबंधन सरकार जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाये. मौके पर जमकर आतिशबाजी की गई और मिठाईयाँ बांटी गई.

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता डॉ राकेश किरण महतो ने कहा कि “झारखण्ड राज्य जिस उद्देश्य से अलग हुवा था उसका सपना आज जाकर पूरा हुआ है। भाजपा -आजसू पार्टी की सरकार ने जिस तरह से झारखण्ड में स्थानीय नीति के लिए 1985 का कट ओफ डेट लागू किया था और पिछड़ी जातियों का आरक्षण 27 % से घटा कर 14% कर जो अन्याय किया था,उसे आज झामुमो-कांग्रेस- राजद महागठबंधन की सरकार ने सुधार कर इतिहास रचा डाला है. इससे उन दलों के होस उड़ गए हैं. मुख्यमंत्री हेमन्त सरकार ने अपनी हिम्मत दिखा दी और “झारखंडियों की पहचान -1932 का खतियान” लागू कर दिया.साथ ही ओबीसी जातियों को 27% का बहुप्रतीक्षित आरक्षण भी मिला. इन सब साहसिक निर्णय के लिए कांग्रेस पार्टी के साथ साथ समस्त झारखंडवासियों की ओर से झारखंड सरकार का बहुत बहुत आभार!





Add comment