Thndr News

आपसी समझोता के बुलाने पर दाग दी गोली,दो घायल रिम्स रेफर

खूंटी:मंगलवार की सुबह खूंटी के पतरा आश्रम मैदान में दो गुटों में जमकर मारपीट के दौरान गोलियों की ताबड़तोड़ फायरिंग हुई जिससे दो लोगो बुरी तरह घायल हो गए।

सूत्रों के मुतबिक घटना की वारदात डीएवी स्कूल के पीछे धिरजू मुंडा के घर से शुरुवात हुई। जहां घटना के कुछ घंटो पहले आपसी लेनदेन को लेकर मारपीट भी हुई थी। धीरजू ने बताया उसके मित्र विजय उसके घर जा कर बताया कि संजय लोहरा, सब्बा खान, नईम खान, साबिर खान लोगों ने जान से मरने की धमकी दे रहा है। और मेरे घर पर गोलियां चलाई। जिसके बाद समझोता के लिए धिरजू और उसके मित्र विजय ने उन लोगों को पतरा मैदान में बुलाया था। जहां दोनो ओर से जमकर मारपीट होने लगी घटना की जानकारी खूंटी पुलिस को मिली और मौके पर पहुंच सभी को खदेड़ने लगी और सभी भागने लगे। मामले को शांत देख पुलिस भी निकल गई। कुछ देर बाद पुनः मंगलवार को गजतांड निवासी सब्बा खान, नईम खान, साबिर खान जो पिस्टल के साथ पतरा आश्रम मैदान में सभी एक दूसरे से बहस मारपीट करने लगे उसने यह भी बताया लगभग 8 से 10 की संख्या में अपराधी पहुंचे थे। और तीनों में किसी एक ने पिस्टल निकल पांच राउंड दाग दी। जिससे धिरजु मुंडा के जांग में एक गोली दूसरी गोली उसके मित्र विजय को कनपट्टी पर लगी और घायल हो गया अन्य सभी भागने लगे। पुलिस को जानकारी मिली तबतक सभी फर्रार हो चुके थे। जांग में गोली लगने के कारण धीरजू मैदान में ही घायल मौजूद था। इसके अलावा मैदान में हड़िया बेच रहे लोगों ने गोलियों की आवाज सुनी वो भी अपनी जान बचाकर भागने लगे।

धिरजू मुंडा 27 वर्ष पिता स्व भाकू मुंडा जो हुतुबदाग, खूंटी निवासी है। विजय जिसे कनपट्टी पर गोली लगी
गोली मरने वाले में संजय लोहरा, सब्बा खान, नईम खान, साबिर खान सभी गजतांड निवासी है कुल पांच राउंड गोलियां बरसाई उसके उपरांत डीएवी स्कूल के पीछे जा कर धिरजु मुंडा के मित्र विजय के घर पर भी तीन राउंड गोलियां चलाई और जाते हुए जान से मरने की धमकी दिया। फिलहाल घायल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.