Thndr News

विधायक ने किया 15 वे वित्त आयोग योजना की समीक्षा बैठक

सिल्ली: सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने शुक्रवार की शाम प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में प्रखंड प्रमुख जितेंद बड़ाईक, प्रखंड विकास पदाधिकारी पावन आशीष लकडा एवं पंचायतों के मुखिया एवं पंचायत सेवकों के साथ बैठक कर 15 वें वित्त आयोग के योजनाओं की समीक्षा किया।

सुदेश महतो ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त हो इसके लिये लगातर प्रयास किये जा रहे है। हाई स्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू करने के बाद अब मिडिल स्कूल में भी अब स्मार्ट क्लास शुरू किए जाने की योजना है। इसलिए स्कूलों में जरूरी आधारभूत संरचना का होना जरूरी है।

वही पंचायतों की 15 वित्त की राशि से ग्राम सभाओं में सूचीबद्ध योजनाओ को पूरा करने को प्राथमिकता दें। साथ ही पंचायतों के क्षेत्र में आने वाले स्कूलों में पेयजल की व्यवस्था सुचारू रूप से होनी चाहिए। इस योजना को पूरा करने में 15 वें वित्त की राशि का उपयोग करें । पेयजल की व्यवस्था को अच्छे से बनाए रखने के लिए चार दिवारी का होना आवश्यक है। उन्होंने मुखिया एवं पंचायत समिति से कहा कि ऐसे गांव का सूची बनाएं जहां पर अभी तक सड़क निर्माण नहीं हुआ हूं वैसे जगहों पर जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में एक खेल का मैदान तैयार किया जाएगा जिसमें उस पंचायत के बच्चे उस मैदान का उपयोग कर सकेंगे।
विधायक ने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि प्रखंड मुख्यालय में अपना योगदान सुनिश्चित करें सुबह 11:00 बजे आना और 3:00 बजे चले जाना यह नहीं होना चाहिए। प्रखंड मुख्यालय में आवास रहने के लिए बनाया गया है यही पर रहकर जनता का काम करें।
इस मौके पर मुखिया सोमवारी देवी, लालू उरांव, कन्हैया लोहरा, भरत मुंडा, शर्मिला कुमारी, शोभराज मांझी, हरिपदो, मांझी प्रकाश सिंह मुंडा, शोमरा मांझी, शुशील चंद्र सिंह मुंडा, जेई मनीष कुमार, पानी माई बारी, सुमीत लाहा समेत पंचायत सेवक उपस्थित थे।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.