राँची: जेसीआई रांची उड़ान द्वारा जेसीआई वीक मनाया जा रहा है पहले दिन में महुआ मांझी, नन्हे कदम की प्रिंसिपल विभा सिंह एवम टिम ग्रीन की ओनर झरना कोठारी को जेसीआई फ्रेम पुष्पगुच्छ एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया एवं इस कार्यक्रम का शुरुआत कि गई।
अध्यक्ष निधि सर्राफ ने कहा इस कार्यक्रम की शुरुआत बरियातू स्थित ओल्ड एज होम में बना हुआ खाना खिलाया गया। इस कार्यक्रम की पीसी कृति बुधिया रही जिन्होंने बताया कि जो खाना हम लोग ओल्ड ही रूम में वितरण किए हैं। वह घर से जो काम करती हैं खाना बनाने का उनके द्वारा बनाया हुआ शुद्ध शाकाहारी सात्विक भोजन था संस्था की महिलाएं अपने हाथों से सब को भोजन करवाया और उन्होंने कहा कि उनके चेहरे की खुशी बहुत कुछ बयां कर रही थी।
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष सीए निधि सर्राफ सचिव प्रिया पोद्दार पीपी आभा भंडारी इस कार्यक्रम की संयोजिका कृति बुधिया एवं मोनिका अभय उपस्थित रही यह जानकारी मीडिया प्रभारी जैसी पूजा सरावगी ने दी।





Add comment