दिल्ली:आज कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और इस यात्रा के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान यात्रा की वेबसाइट, लोगो और टैगलाइन का शुभारंभ करते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ करेंगे।
बता दे की यह यात्रा 5 महीनें तक चलेगी। कहा जा रहा है की कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में कहा था कि भारतजोड़ो अभियान समय की मांग है। उन्होंने यहां सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान कहा था कि वह भारत जोड़ो अभियान के लिए निकलेंगे। कांग्रेस अब रुकने वाली नहीं है। इस यात्रा में अगर लोग नहीं भी आएंगे तो वह अकेले ही यात्रा शुरु कर देंगे।
कांग्रेस 07 सितंबर यानी की आज से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर रही है। जिसके लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चेन्नई से त्रिवेंद्रम रवाना हो गए है। कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेंगे। यह यात्रा लगभग 3,500 किलोमीटर लंबी होगी। जो की 150 दिनों तक चलेगी। यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक 12 राज्यों और 02 केन्द्र शासित प्रदेशसे होकर गुजरेगी।





Add comment