Ranchi:डांस झारखंड प्रोडक्शन के प्रथम बैच में रांची के विभिन्न क्षेत्रों से बच्चों ने नामांकन करवाया। बच्चों को डांस, योगा के साथ kids फैशन शो ट्रेनिंग दी जा रही है। इस पहली क्लास में लगभग 150 छात्रों ने नामांकन करा लिया है जो रांची के किसी भी नृत्य संस्थान के लिए एक रिकॉर्ड है।
संस्थान के संचालक राम कुमार ने बताया कि डांस सिखाने से ज्यादा बच्चों को उनकी पहचान मिले यह हमारा प्रयास है। झारखंड का एक ऐसा पहला प्रोडक्शन हाउस जहां से बच्चों को पहले भी बहुत सारे अच्छे शोज में उन्हें पहचान मिल चुकी है। प्रोडक्शन के एडमिनिस्ट्रेटिव मिस्टर जयंत मिश्रा ने कहा बच्चों को अगर प्लेटफार्म ना मिले तो उनकी हुनर की कोई कदर नहीं की जाती है। बता दें कि यह प्रोडक्शन हाउस रातू रोड में स्थित है, इसकी संरक्षक राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ मांझी, अनिल कुमार, डॉ श्वेता और अंबा प्रसाद हैं।





Add comment