Thndr News

अखिल भारतीय युवा कांग्रेस मीडिया विभागका गठन, उज्जवल प्रकाश तिवारी बने स्टेट चेयरमैन

रांची: 27 अगस्त 2022: अखिल भारतीय युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी ने झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग का गठन किया है, जिसमें उज्ज्वल प्रकाश तिवारी को स्टेट चेयरमैन, अनुप्रिया सो, कौशल परवीन, रोहित कुमार उरांव एवं देव शर्मा को स्टेट कोर्डिनेटर बनाया गया है।

झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के गठन पर अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, श्री राहुल गांधी ,अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी श्री कृष्णा अल्लारू, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने आशा व्यक्त किया है कि राज्य के मीडिया टीम पूरी क्षमता के साथ राज्यवासियों के बीच पार्टी संगठन के नीति-सिद्धांतो एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाऐंगे साथ ही देश की एकता, अखंडता एवं शांति का संदेश को प्रचारित एवं प्रसारित करेंगे।

झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा, राजीव रंजन प्रसाद, डॉ एम तौसीफ, कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो, सतीश पॉल मुंजनी, डॉ राकेश किरण महतो, आभा सिन्हा, रवीन्द्र सिंह, जगदीश साहु, निरंजन पासवान, सलीम खान, जितेन्द्र त्रिवेदी, वेद प्रकाश तिवारी, राहुल राय आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

राकेश सिन्हा
प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.