Thndr News

धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जयंती का 38 वां वार्षिक महोत्सव

पलामू: अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैधूमधाम से एवं हर्ष और उल्लास के साथ बाबा गणिनाथ जयंती का 38 वां वार्षिक महोत्सव मनाया गया। श्य सभा- सह- मध्यदेशीय वैश्य युवा समाज के तत्वाधान में डाल्टनगंज कोयल नदी के किनारे स्मृति टाउन हॉल में बड़े ही धूमधाम से एवं हर्ष और उल्लास के साथ बाबा गणिनाथ जयंती का 38 वां वार्षिक महोत्सव मनाया गया।

पूजा समारोह में मुख्य संरक्षक प्रभात कुमार पिंटू ने कहा कि पूजा समारोह में एकता और शिक्षा प्रसार एवं अपने अधिकार को समाज में संगठित होकर परिचय दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:30 बजे से पूजा प्रारंभ हुआ । पूजा समाप्ति के बाद प्रसाद वितरण किया गया एवं 9:30 बजे प्रतिमा को माल्यार्पण कर झंडोत्तोलन कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश ने किया।

झंडोत्तोलन के समाप्ति के बाद 11 बजे सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महीलाओं के साथ बच्चों ने अपने अपने हाथ में समाज का झंडा लेकर स्मृति टाउन हॉल से पोस्ट ऑफिस के रास्ते पंचमुहान चौक से होते हुए जय भवानी संघ के रास्ते कोयल नदी किनारे रास्ते के जाते हुए स्मृति टाउन हॉल बड़े ही धूमधाम से भव्य रुप से शोभा यात्रा नगर भ्रमण किया। उसके पश्चात 1:00 बजे से सामूहिक भोजन एवं खेलकूद प्रतियोगिता अयोजित कि गई । 2 बजे से मंच पर स्वागत गान भजन अतिथियों का स्वागत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया एवं संध्या 4 बजे से पुरस्कार वितरण किया गया।

इस 38 वां वार्षिक महोत्सव श्री गणिनाथ गोविंद बाबा के पूजा के अध्यक्ष मनोहर कुमार लाली के संचालन सभी कमिटी के सदस्य के साथ मिलकर कार्य भार किया गया तथा जिला अध्यक्ष भीम प्रसाद जिला महामंत्री विनय कुमार बीनू जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता झारखंड प्रदेश युवा अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता एवं पूजा के कोर कमेटी के सदस्य महामंत्री तरुण कुमार कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद सह कोषाध्यक्ष सूर्यनारायण सूरज सहायक मंत्री एवं मंच संचालन प्रवक्ता अमर कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष नवीन कुमार लालबाबू वार्ड सदस्य तथा मीडिया प्रभारी राजेश कुमार चीकू और भी अन्य सदस्य ने मिलकर इस पूजा के कार्यक्रम को संचालित किया।

पलामू जिला के सभी प्रखंड पथरा करसो चैनपुर, सतबरवा, लेस्लीगंज,पाकी,मनातू, राजहरा तुकबेरा नावा बाजार छतरपुर हरिहरगंज नौडीहा एवं अन्य प्रखंड के लोगों को सम्मानित गमछा और बाबा गणिनाथ जी का फोटो देकर सम्मानित किया गया। खेलकूद एवं प्रतियोगिता में कुर्सी रेस पेंटिंग मेहंदी मंच पर घड़ा रेस कराया गया मंच पर छोटे बच्चे एवं बच्चियों का गाना गाने का कार्यक्रम कराया गया मंच पर जिला अध्यक्ष भीम प्रसाद जिला महामंत्री विनायक कुमार बीनू पूजा के अध्यक्ष मनोहर कुमार लाली ने समाज के विकास एवं विस्तार ने कहा कि समाज में गरीब तबके के लोगो को किसी भी कठिनाई के परिस्थिति में समाज के तरफ से साथ दिया जाएगा एवं समाज के गरीब लड़कियां के शादी के संबंध में उन्हें हर परिस्थिति में सहयोग किया जाएगा एवम उन्होंने कहा की समाज में आए हुए सभी प्रखंड वासियों को तहे दिल से मैं स्वागत करता हूं आप सबों की एकता और दूर-दूर से आए हुए लोगों का मैं विनम्र करता हूं।

कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में 4:00 बजे पुरस्कार वितरण किया गया एवं मंच पर आकर सभी गणमान्य व्यक्ति तथा कमेटी के सारे सदस्य एकजुटता का परिचय दिए। पूजा में उपस्थित बर्जेस गुप्ता प्रदीप कुमार रंजन कुमार विकास गुप्ता राजकमल रोहित पॉपस्टार रवि मनोहर मंटू अजीत सुकेश्वर प्रसाद,विमल कुमार रेड रोज पब्लिक स्कूल एवं अन्य लोग उपस्थित थे

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.