सिल्ली: पिछले 2 दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण आज सुबह कस्तूरबा गांधी विद्यालय सिल्ली में यूकलिप्टस के पेड़ गिरने से लगभग 60 से 70 फीट लंबी चारदीवारी टूट गई। इससे विद्यालय को लाखों की क्षती हुई।
विधालय की शिक्षिका चंद्रिका कुमारी का कहना है की चारदीवारी टूट जाने के कारण वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यालय के अंदर भी चारदीवारी से सटी कई मोटे पेड़ लगे हैं जो कभी भी गिर सकता हैं। इन पेड़ों को कटवाने के लिए विद्यालय की ओर से वन विभाग को पीछले महीने 9 जुलाई को लिखित आवेदन भी दिया गया था। पर वन विभाग की तरफ से अब तक इन पेड़ों को कटवाने के लिए किसी भी तरह का आदेश नहीं दिया गया है। उन्होंने इस घटना जानकारी वन विभाग एवं अंचल कार्यालय में भी दे दी है।





Add comment