रांची:प्रसिद्ध कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें पिछले 23 घंटे से होश नहीं आया है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनके PRO गर्वित नारंग ने कहा,शाम को डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी की है,लेकिन अभी उनका ब्रेन रिस्पांस नहीं कर रहा है।
बता दें कि बुधवार को उन्हें जिम में वर्कआउट करने के दौरान हार्ट अटैक आया था,जिसके बाद उन्हें तुरंत एम्स दिल्ली लाया गया था। डॉक्टरों की टीम ने राजू की पिछली मेडिकल रिपोर्ट्स को मंगवाया हैं,उसके आधार पर डॉक्टर्स उनकी आगे की उपचार किया जाए। राजू लगातार फिट एंड फाइन रहें हैं। वे निरंतर जिम करते रहें हैं। उनके आगे कई शहरों में शोज लाइन अप हैं। 31 जुलाई तक वो लगातार शोज कर रहे थे।





Add comment