रांची:08 अगस्त 2022 । श्रावण मास की अंतिम सोमवारी के उपलक्ष्य में बड़ा तालाब स्थित शिव मंदिर में युवा दस्ता के संस्थापक श्री राजीव रंजन मिश्रा के द्वारा भोलेनाथ का महाआरती किया गया तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया ।
महाआरती में मुख्य रूप से विश्व हिन्दू परिषद के डॉ वीरेंद्र साहू,महावीर मंडल राँची के वरिष्ठ सदस्य किशोर साहू, अध्यक्ष अशोक पुरोहित , मंत्री कैलाश केसरी, वरीय उपाध्यक्ष राहुल सिन्हा चंकी, हिन्दू जागरण मंच के उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, राम बानर सेना के अध्यक्ष, लंकेश सिंह, चैती दुर्गापूजा समिति के महामंत्री गोपाल पारीक उपस्थित थे ।
महाआरती के पश्चात सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया ।





Add comment