खूंटी:खूंटी जिला के कर्रा प्रखंड के कच्चाबारी गांव में सोमवार शाम हल्की वर्षा के साथ वज्रपात होने से कच्चाबारी निवासी करमसिंह कच्छप उम्र 58 वर्ष एवं कर्मा कुजूर उम्र 45 वर्ष घायल हो गये और 12 मवेशीयों की मौत हो गयी। तत्काल दोनों घायल व्यक्ति को कक्षा 12 कच्चा बारी की मुखिया ज्योति मिंज व परिजनों द्वारा लोधमा प्राईवेट क्लिनिक में इलाज कराया जा रहा है। घायल दोनों व्यक्ति खतरे से बाहर बताये जा रहे है।
ज्ञात हो कि करमसिंह कच्छप एवं कर्मा कुजूर खेत में बकरी चरा रहे थे तभी शाम को हल्की वर्षा होने लगी जिससे दोनों व्यक्ति खेत के किनारे बकाईन्द पेड़ के नीचे बचने लगे। चर रही बकरी व खस्सी भी पानी से बचने के लिए पेड़ के नीचे चली गयी तभी अचानक वज्रपात होने से 12 बकरी की घटना स्थल पर मौत हो गयी। करमसिंह कच्छप व कर्मा कुजूर दोनों घायल हो गये जिसे तत्काल गांव में उपचार के बाद परिजनों व मुखिया ज्योति मिंज द्वारा प्राईवेट क्लिनिक लोधमा पहुंचाया गया। दोनों घायल व्यक्ति कि स्थिती खतरे से बाहर बतायी जा रही है।
वज्रपात से मृत 12 मवेशी में किसान बिपुल बाखला का,दो बकरी व खस्सी आलोक बखला का,एक खस्सी पौरुष बखला का छह बकरी व खस्सी,कर्मा कुजूर का तीन खस्सी वह बकरी शामिल है। घटना कि खबर सीओ कर्रा को दिए जाने कि बात कही गयी।





Add comment