Thndr News

आजादी के 75 साल पर 75 फीट ऊंचा तिरंगा लहराएगा सिल्ली में।

सिल्ली:आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सिल्ली विधानसभा क्षेत्र स्थित मुरी टुंगड़ी पार्क में 75 फीट ऊंचा तिरंगा झण्डा लहराया जायेगा। यह तिरंगा क्षेत्र का सबसे ऊंचा तिरंगा होगा। तिरंगे की लंबाई और चौड़ाई क्रमशः 21 फीट और 14 फीट की होगी। स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सिल्ली के विधायक सुदेश कुमार महतो इस झंडे को फहराएंगे।

झंडा लगाने का कार्य इस क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाली प्रतिष्ठित संस्था उत्कर्ष प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है। इसके पोल पर लाइटिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही पार्क में हाई मास्ट लगाने की भी तैयारी की जा रही है। इस झण्डे,पोल एवं अन्य संबंधित उपकरण एवं व्यस्थाओं की मॉनिटरिंग रांची स्थित संस्था रिलायबल सिस्टम्स करेगी।

ज्ञात हो कि आजादी के 75वें वर्ष को देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। भारत का स्वाधीनता संग्राम विश्व के अब तक के सबसे महान और गौरवशाली संघर्षों में से एक रहा है। आजादी के इस 75वें वर्ष को पूरा देश अलग-अलग माध्यमों एवं विभिन्न तरीकों से मना रहा है। इसी कड़ी में झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने आजादी के 75 वर्ष पर 75 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने का निर्णय लिया।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.