Thndr News

श्री कमड़े बाबा आश्रम के प्रांगण में द्वादश ज्योतिर्लिंगम दर्शन आध्यात्मिक मेला का आयोजन,9 अगस्त को समापन

रांची:प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवाकेन्द्र पण्डरा की ओर से श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री कमड़े बाबा आश्रम के प्रांगण में द्वादश ज्योतिर्लिंगम दर्शन आध्यात्मिक मेला का आयोजन दिनांक 31 जुलाई 2022 दिन रविवार से 9 अगस्त 2022 तक किया गया है। इस मेले में भारत के सुप्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगम मन्दिर एवं अमरनाथ गुफा आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इस मेले का विधिवत उद्घाटन प्रातः 8:00 बजे मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के परिवहन आयुक्त रवि शंकर विद्यार्थी,विशिष्ट अतिथि कमड़े बाबा आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्यनारायण, कमड़े बाबा सचिव आश्रम विपिन,डॉ विजय राज,न्यूरो सर्जन एवं केन्द्र संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सीमा बहन के कर कमलों द्वारा फीता काटकर एवं महाआरती के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि परमात्मा एक ऊर्जा है। हम सभी एक आत्मा हैं और प्रत्येक आत्मा का रोल अलग-अलग है, हम सभी को समझना बहुत जरूरी है कि मैं एक आत्मा हूं और यहां सभी पाठ अभिनय करने आए हैं।

कमड़े बाबा आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्यनारायण ने कहा कि यह संस्था मानव उत्थान के लिए समय-समय पर अनेक प्रकार के सम्मेलन और प्रदर्शनी का आयोजन करती रही है। जो काफी सराहनीय है। साथ ही भ्राता विपिन नाथ जी ने कहा कि संस्था के कार्यों को सराहते हुए कहा कि इस मेला के माध्यम से लोग एक जगह पर परमात्मा के 12 ज्योतिर्लिंगम का अवलोकन कर सकेंगे, यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।

डॉक्टर विजय राज ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था 1937 में स्थापित हुआ और यह आज तक लगातार मानव उत्थान के कार्यों को करते आ रही है।
साथ ही केन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी सीमा बहन ने मेला का उद्देश्य बताते हुए कहा कि मेला का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह महसूस कराना है कि आप आत्मा हो और हम सभी आत्माओं का पिता एक परमात्मा है, जो शाश्वत है,सत्य है,अनादि है। हम कैसे उनके साथ अपने को जोड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। इसके बारे में विशेष जानकारी मेला परिसर में आयोजित राजयोग शिविर में बताया जाएगा। यह राजयोग शिविर 2 अगस्त से 6 अगस्त तक प्रातः 6:00 से 7:00 और संध्या 4:00 से 5:00 तक आयोजित की गयी।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.