रांची:मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा हर साल की तरह इस साल भी सावन मेले का आयोजन किया है। इसका शुभारंभ IPS संध्या रानी ने रिबन काट कर किया। उन्होंने कहा कि एक महिला का शशक्तिकरन मतलब पूरे परिवार का शशक्तिकरन है । एक महिला आगे बढ़ती है तो पूरा परिवार आगे बढ़ता है । मेले में नेत्र दान शिविर भी लगाया गया है। सबको बताया गया कि अगर समय रहते हम अपनी आंखे दान करते है तो अपने बाद हम किसी के जीवन में रोशनी ला सकते है ।अध्यक्ष पुजा सरावग़ी ने कहा कि समर्पण शाखा जरूरतमंदों के लिए हमेशा से कुछ न कुछ करती आई है इसी सिलसिले को बरकरार रखते हुए हम सावन मेला का आयोजन कर रहे हैं । यह सावन मेला समर्पण शाखा कई सालों से करती आ रही है इस साल का सावन मेला अग्रसेन भवन में 1,2,3 अगस्त को है । समाज में कई महिलाएं है जिनके अंदर कई तरह के हुनर होते है वह अपने घर में रहकर बहुत कुछ सामान बनाती है। जैसे अचार पापड़,राखी,सजाने के सामान इसके अलावा बहुत कुछ बनाती है ।लेकिन उनको उनके सामान बेचने के लिए ग्राहक नहीं मिलते ऐसी महिलाओं को पहचान दिलाने के लिए हम उन्हें एक प्लेटफार्म देते हैं जिसका नाम सावन मेला है ।
इस मेले में लगभग 50 स्टॉल लगें है।
जिसमें राखियां,कपड़े,ज्वेलरी,बेडशीट,सिल्क को साड़ी, पोशाक,वगैरा-वगैरा के स्टाल लगें है। मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया मेले की सारी स्टॉल सज कर तयार है। मेले मे स्टॉल के साथ साथ खाने पीने के स्टॉल भी लगे है । स्टाल की महिलाओं के लिए मनोरंजक कार्यक्रम की भी व्यवस्था रखी गयी है।
इस मौक़े पर अध्यक्ष पुजा सरावग़ी सचिव श्वेता भाला विनीता सिंघानिया सुमिता लाठ कविता सोमानी रंजू मालपानी सपना सिंघानिया दीपिका मोतिका रितु पोद्दार शशि बंका पुजा अग्रवाल शुभा अग्रवाल चंदा अग्रवाल मनीषा लोहिया हेमा केजरीवाल उपस्थित थी ।यह जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी ।





Add comment