रांची: विक्रम सिंह राठौर ने हाल में ही स्टार फेस ऑफ इंडिया में विजेता होकर अपना और पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने उन्हें सम्मानित करके उनके उज्जवल भविष्य की कामना कि,साथ ही साथ रश्मि बेसरा को भी सम्मानित किया गया, जो परसोना मिसेज इंडिया में टॉप 8 फाइनलिस्ट रही|
इस अवसर पर WAMS की पूरी टीम स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिली। अपना घर (IHP), wams फाउंडेशन के कोलैबोरेशन में एक मुहिम स्टार्ट की है जिसने कैंसर पेशेंट को मुफ्त रहना, खाना और सारी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके बारे में स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया गया। उन्होंने इस कार्य में किसी भी तरह की परेशानी आने पर अपना सहयोग देने का अस्वासन दिया|
उनसे मिलने के दौरान WAMS की पिया बर्मन, वसीम आलम, राजेश कुमार सिंह, दरोगा सिंह, राहुल सिंह, बारुण, काजल ठाकुर, पूनम सिंह, विक्रम सिंह, रश्मि बेसरा, मुस्कान ओझा, अरशद, सिलिका, आकिब, शेबांगी, छाया, रोहित, सुशीला, स्वेछा सभी उपस्थित रहे |





Add comment