Thndr News

रांची के खेल गांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में हुआ महिला महासम्मेलन ‘समागम’ ।

रांची के खेल गांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में हुआ महीला योग समागम

योगगुरु स्वामी रामदेव की शिष्या आचार्य डॉ साध्वी देवप्रिया का आगमन व महिला महासम्मेलन ‘समागम’ 20 अप्रैल 2022 को रांची के खेल गांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में हुआ। प्रात: 5:30 बजे से 7:30 तक योग शिविर स्वयं साध्वी देवप्रिया ने लिया। इस योग शिविर में सैकडो की संख्या में महिलाए शामिल हुई।

महिला महासम्मेलन में मुख्य अतिथि तनु श्री सरकार, बाल कल्याण आयुक्त, रांची के सांसद संजय सेठ, महिला मोर्चा बीजेपी की राज्य अध्यक्ष आरती कुजूर, महिला पतंजलि की राज्य प्रभारी सुधा जी, भारत स्वाभिमान के रामजीवन पांडे , योगासन स्पोर्ट्स के राज्य अध्यक्ष संजय सिंह, आचार्यकुलाम की प्राचार्या सुजाता कौरा , संस्था के संरक्षक छवि विरमानी, ललित केजरीवाल ,मीडिया प्रभारी ईश्वर जी, किसान समिति के करम जी, युवा भारत के उमेश राम आदि ने दीप जला कर कार्यक्रम का विद्वत शुभारंभ किया ।

कार्यक्रम में हजारों कि संख्या में महिलाएं विभिन्न जिलों से शामिल हुऐ। महिला पतंजलि योग समिति की केन्द्रीय प्रभारी आचार्य डॉ साध्वी देवप्रिया जी ने विशेष रूप से योग,आयुर्वेद,स्वदेशी व भारतीय वैदिक शिक्षा, अध्यात्म पर अपना उदबोधन दिया ।

योगसना स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड के बच्चो ने गणेश वंदना व योग का प्रदर्शन किया। विकास गोप के नेतृत्व में योग प्रदर्शित किया गया ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रांची जिला महिला प्रभारी सपना जी, राज्य कार्यकारणी की सदस्य रंजना जी , प्रीति,मनोरमा जी,दुर्गा जी,मालती जी,बबीता जी,लक्ष्मी देवी,देवंती दीदी,सावित्री देवी, कौशल्या देवी आदि महिलाओं ने योगदान दिया।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.