Thndr News
कडरू में पति ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर की हत्या, गिरफ्तार

कडरू में पति ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर की हत्या, गिरफ्तार

रांची : राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित कडरू में पति ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर हत्या कर दी है। मृतक पत्नी का नाम शहनाज परवीन है। मृतक की उम्र 30 वर्ष है और उसके पिताजी का नाम मोहम्मद इजराइल खान है। मृतक महिला कडरु के हज हाउस के नजदीक की रहने वाली थी। यह घटना शनिवार की रात 10:00 बजे की है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला के पति कारू ने अपनी पत्नी के मायके में ही चाकू मार कर हत्या कर दी। चाकू मारने के बाद शहनाज परवीन को रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद अरगोड़ा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी पति कारू को गिरफ्तार कर ली है। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी पति कारू से फिलहाल पूछताछ की जा रही है और यह जानकारी जुटाने का प्रयास की जा रही है कि हत्या किस वजह से की गई है। अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और इस मामले की सही जानकारी हासिल करने की प्रयास की जा रही है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.