Ranchi:: राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित न्यूक्लियस मॉल के वाशरूम में यूवक की शव होने की सूचना लालपुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस को बताया गया कि न्यूक्लियस मॉल के वॉशरूम में एक शव पड़ा हुआ है। आनन-फानन में पुलिस की टीम जब मॉल के वॉशरूम पहुंची तो वहां एक युवक जमीन पर गिरा हुआ पड़ा मिला। पुलिस को लगा कि मामला संदेहास्पद है इसलिए फॉरेंसिक टीम को सूचना दी जाने लगी, लेकिन फॉरेंसिक टीम के आने से पहले वॉशरूम में लेटा हुआ युवक उठ खड़ा हुआ।
जानिए पूरा मामला
दरअसल राहुल कुमार नाम का युवक अपने दो दोस्तों के साथ सोमवार को न्यूक्लियस मॉल में फिल्म देखने के लिए गया था। उसके दोनों दोस्त फिल्म देखते रहे और इसी बीच राहुल यह कहकर बाहर निकल गया कि उसे एक जरूरी मीटिंग में जाना है। राहुल के दोनों दोस्त जब फिल्म देख कर बाहर निकले तब राहुल कहीं नहीं मिला। उसे काफी खोजने पर भी वह कहीं नहीं मिला। मंगलवार की सुबह तक राहुल के दोस्त उसे खोजते रहे लेकिन वह नहीं मिला। न्यूक्लियस मॉल के कर्मियों से आग्रह के बावजूद उनकी कोई मदद उन्होंने नहीं की गई। आखिरकार जब सुबह बाथरूम की साफ सफाई करने वाले लोग पहुंचे तब उन्होंने राहुल को बाथरूम में गिरा हुआ देख लोगों को जानकारी दी।
वहीं पूछताछ के दौरान वॉशरूम में बेहोश पड़े युवक राहुल ने बताया कि उसने कोई नशा नहीं किया था। वॉशरूम में जाने के बाद उसे अचानक चक्कर आया और वह जमीन पर गिर पड़ा, उसके बाद कल से कुछ याद नहीं है। फिलहाल पुलिस राहुल का इलाज करवा रही है।





Add comment