Thndr News
हमे बहु विधान नहीं चाहिए, हमें चाहिए संविधान- स्वामी सीताराम शरण जी महाराज।

हमे बहु विधान नहीं चाहिए, हमें चाहिए संविधान- स्वामी सीताराम शरण जी महाराज।

रांची: राष्ट्र बचाओ आन्दोलन की एक महत्वपूर्ण बैठक 3 अप्रैल की शाम को रांची, स्थित एल. पी. पब्लिक स्कूल किशोरगंज में की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश निर्णायक मंडल सदस्य जितेंद्र पाठक व मंच संचालन प्रदेश महिला अध्यक्ष अंकिता श्री ने की। उक्त बैठक में राष्ट्र बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी सीताराम शरण जी महाराज व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना के साथ पुष्प अर्पित कर किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश आगामी 24 अप्रैल को आरबीए का एलपी पब्लिक स्कूल में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रखा गया।

इस बैठक में RBA के द्वारा चलाए जा रहे 11 मेनिफेस्टो पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी सीताराम शरण जी महाराज ने उपस्थित राष्ट्रप्रेमियों को संबोधित करते हुए बताया कि आज अपने ही देश में हमारी स्थिति यह है कि जो मांग अन्य दूसरे देशों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग मांगा करते हैं वही मांग हम अपने ही देश में बहुसंख्यक समुदाय होते हुए भी मांगनी पड़ रही है। अन्य देशों में रहने वाले अल्पसंख्यकों से भी बुरी हालत में हम आ गए हैं। आज देश में संविधान की जगह बहू विधान चल रहा है। चुकी संविधान का मतलब सब पर एक समान कानून लागू होना, एक समान अधिकार मिलना होता है। पर हमारे देश में ऐसा नहीं है, आज हिंदुओं के लिए अलग कानून, मुस्लिम के लिए अलग, सिख के लिए अलग, और ईसाई के लिए अलगअलग कानून लागू किया जा रहा है। जिसे जरूरत है संविधान संगत सब पर एक समान कानून लागू करने की। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि आज अपने देश की संविधान में अंग्रेजों द्वारा बनाए गए 222 ऐसे काले कानून हैं जो आज भी हम पर लागू हैं। संविधान की बात करें तो आज भी संविधान में लिखी गई 20% कानून ऐसी है जिसको अभी तक भी लागू नहीं किया गया है। जरूरत है अंग्रेजों द्वारा बनाए गए ऐसे काले कानूनों को निरस्त कर राष्ट्रहित में नए कानूनकर लागू करने की। इस बैठक में भिन्न-भिन्न हिंदू महासभा व सनातनी संगठनों के पदाधिकारियों ने राष्ट्रहित में एक मंच पर आकर साथ साथ अभियान चलाने व संगठन को मजबूत बनाने पर अपना अपना विचार रखा। आगामी 24 अप्रैल को राष्ट्र बचाओ उद्बोधन का भव्य कार्यक्रम होगा,शायं 4 बजे से इसकी तैयारी के लिए विस्तार से चर्चा की गई।सदस्यता अभियान के साथ संगठन का विस्तार भी किया जाएगा।राष्ट्र व्यापी हस्ताक्षर अभियान 24 अप्रैल से शुरुआत की जाएगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से श्री जितेन्द्र पाठक जी, महिला प्रदेश अध्यक्ष अंकिता श्री जी,प्रदेश मागदर्शक श्री रणधीर कुमार जी ,रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश सिंह जी ,जिला मार्गदर्शक श्री टी एन सहाय , जिला संयोजक श्री कमल ओझा,जिला महासचिव श्री निर्भय कुमार, हटिया प्रमुख श्री शशिभूषण प्रसाद,अधिवक्ता भीम पांडेय जी,सुनील साहू जी,सूरजभान सूरज जी,योग शिक्षक आर्य प्रह्लाद भगत जी,प्रफुल सिंह जी, कार्तिक सिंह जी, श्रीमति रुपाय मुखर्जी,बिट्टू दिव्य परमार के साथ साथ अन्य राष्ट्रप्रेमी योद्धागण शामिल थे।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.