Thndr News
टैगोर हिल के नजदीक एंथम अपार्टमेंट में लगी आग, काफी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

टैगोर हिल के नजदीक एंथम अपार्टमेंट में लगी आग, काफी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

रांची : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित टैगोर हिल के नजदीक स्थित एंथम अपार्टमेंट में आग लग गई। यह आग एंथम अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर पर लगी थी। आग के लपेटे निकलते देख अपार्टमेंट के लोगों ने इस घटना की जानकारी बरियातू थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद बरियातू थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी थी। आग लगने से अपार्टमेंट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और सभी लोग खुद को बचाने के लिए अपार्टमेंट से बाहर निकल आए थे। बरियातू थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी लेकिन सूझ बूझ से आग पर काबू पा लिया गया है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.