Thndr News
महिला और ट्रैफिक पुलिस के बीच हुआ बहस, महिला और उसके परिजन ने सड़क पर बैठ कर किया हंगामा

महिला और ट्रैफिक पुलिस के बीच हुआ बहस, महिला और उसके परिजन ने सड़क पर बैठ कर किया हंगामा

रांची: राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित किशोरगंज चौक के पास एक महिला और ट्रैफिक पुलिस के बीच बहस हुआ। बहस के बाद महिला और उसके परिजन ने बीच सड़क पर ही बैठ कर हंगामा किया और ट्रैफिक पुलिस पर धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया। सड़क पर बैठने के बाद काफी जाम लग गया और लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि तुरंत ट्रैफिक पुलिस ने महिला को किनारे कर आवागमन को सुचारु रुप से चालू किया। इस मामले को देख सुखदेव नगर थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और हंगामा कर रहे महिला और उसके परिजनों से बातचीत की।

थोड़ी देर पहले गुजरा था हेमंत सोरेन का काफिला

इस घटना के थोड़ी देर पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का काफिला गुजरा था। हेमंत सोरेन का काफिला गुजरने के दौरान किशोरगंज चौक के पास काफी भीड़ इकट्ठा हो गया था। पोस्ट पर तैनात ट्रैफिक पुलिस भीड़ को साइड करा रहे थे। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस और महिला के बीच बहस हुआ जिसके बाद महिला हंगामा करने लगी थी। आपको बता दें कि पिछले साल 5 जनवरी 2021 को भीड़ ने किशोरगंज चौक के पास हेमंत सोरेन के काफिले को रोकने का प्रयास किया था। हालांकि सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रूट बदलकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचाया गया था।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.