रांची : मुरहू थाना की पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर लाका पाहन के कहने पर लेवी वसूली के लिए पहुंचे चार उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में मुरहू थाना क्षेत्र के इट्टी निवासी अनिल हस्सा पूर्ति उर्फ संजय हस्सा पूर्ति बिन्दा निवासी स्टेफन सोय, प. सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र स्थित बारजो निवासी एतवा लोहरा और अड़की थाना क्षेत्र के तोबगा निवासी गोपाल वोडेन्डियार का नाम शामिल है. प्रेस कांफ्रेंस कर एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि चारो उग्रवादी लेवी वसूली के लिए जमे हुए थे. सूचना मिलने के बाद एएसपी अभियान रमेश कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई. टीम वहां जाकर चारो उग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से दो देशी कारबाईन, एक देशी राईफल, एसएलआर का गोली, पीएलएफआई का रसीद सहित कई अन्य समान बरामद किया गया. स्टेफन सोय पर मुरहू थाना में आधा दर्जन अपराधिक मामला दर्ज है. वही अनिल हस्सा पूर्ति पर मूरहू थाना में आधा दर्जन मामला दर्ज है, जबकि अड़की थाना में एक मामला दर्ज है.
You may also like
डोरंडा की पहली महिला थाना प्रभारी बनी लेडी सिंघम के रूप मे चर्चित दीपिका प्रसाद
राँची: रांची के डोरंडा थाना की थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद बनाई गई हैं। राजधानी रांची के कई थाना प्रभारियों को विभिन्न थानो का नव प्रभार दिया गया हैं। जयदीप टोप्पो अब खलारी थाना का कमान संभालेंगे,रंजीत कुमार सिंहा को...
एक मां ने दूसरी मां से छीना कलेजे का टुकड़ा। मां न बन पाने पर किया यह घिनौना पाप।
रांची : राजधानी रांची के सदर अस्पताल से चोरी हुई महज तीन रोज की नवजात बच्ची को रांची पुलिस ने खोज निकाला है। वहीं, बच्ची चुराने के इल्जाम में एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम पुतुल उरांव है। वह नरकोपी...
साइकिल एवं छात्रवृत्ति वितरण को लेकर की उच्चस्तरीय समीक्षा।
मंत्री श्री चमरा लिंडा ने सभी जिलों के कल्याण पदाधिकारी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, आई०टी०डी०ए० तथा प्रमंडलीय उप-निदेशकों को दिए कड़े निर्देश। कोड़रमा एवं रामगढ़ जिला में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति की शून्य प्रगति पर मंत्री ने...
Highlight option
Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.







Add comment