Thndr News

शादी कराने के नाम पर प्रेमी-प्रेमिका को बुलाकर परिजन ने किया सामूहिक बलात्कार, उसके बाद प्रेमी प्रेमिका का कर दिया था मर्डर

रांची : राजधानी रांची के सिल्ली थाना क्षेत्र स्थित तानाशी मोड़ के पास आठ फरवरी की देर रात को प्रेमी प्रेमिका का मर्डर कर दिया गया था। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने 9 फरवरी की सुबह सिल्ली ओपी प्रभारी को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि मुरी बरलांगा रेलवे ओवरब्रिज के पास एक लड़का लड़की का शव पड़ा हुआ है। इस घटना की जानकारी रांची एसएसपी सुरेंद्र झा को मिलने के बाद एसएसपी सुरेंद्र झा ने ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले को जल्द सुलझाने का निर्देश दिया। पुलिस ने टेक्निकल सेल के सहारे पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम श्रीपद मांझी, भोलानाथ मांझी, विष्णु मांझी, सुशील मांझी और दिनेश मांझी है

गिरफ्तार आरोपी विष्णु मांझी ने बताया कि प्रेम प्रसंग में हत्या की गई है। मृतका लड़की नाबालिग थी तो वहीं मृतक लड़का बालिग था। मृतक लड़का का नाम राजेश मांझी था। गिरफ्तार आरोपी विष्णु मांझी ने बताया कि लड़की रिश्ते में हमारी शाली लगती थी। इस प्रेम प्रसंग की वजह से घरवाले और मौशेरा भाई काफी परेशान रहे थे। लड़की को बार बार समझाने के बावजूद लड़की नहीं मान रही थी। इसीलिए इस घटना को अंजाम दिया। गिरफ्तार सभी आरोपी ने बताया कि लड़की की हत्या करने से पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया उसके बाद लड़की की हत्या की गई।

लड़की के जीजा ने हत्या करने का बनाया था प्लान

भाई श्रीपद मांझी ने बताया कि इस प्रेम प्रसंग की वजह से जीजा जी काफी तनाव में थे और घर की इज्जत बर्बाद कर देने की धमकी दे रहे थे। जीजा विष्णु मांझी ने ही हत्या करने का प्लान बनाया और उसकी हत्या की गई। भाई श्रीपद मांझी ने प्रेमी प्रेमिका को शादी कराने के नाम पर तलाशी मोड़ के पास बुलाया। प्रेमी प्रेमिका के आने के बाद गिरफ्तार सभी लोगों ने बारी बारी से लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी को चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.