Thndr News

रक्तदान व अंगदान शिविर के माध्यम से दूर की गई लोगों की भ्रांतियां

रांची: मणि त्रिविधा शंकर एजुकेशनल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रांची के किशोरगंज स्थित शेप जिम परिसर में रविवार को रक्तदान सह अंगदान जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर के माध्यम से सभी को रक्त दान और अंगदान के लिए प्रेरित किया गया और रक्तदान और अंगदान से जुड़े मिथकों को दूर किया गया।

ट्रस्ट की संचालिका निकिता प्रसाद ने कहा कि रक्त की कमी के कारण हर साल सैकड़ों लोगों को जान गंवानी पड़ती है। जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए हमें रक्तदान के लिए आगे आना होगा। रक्तदान ही महादान है और रक्तदान से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। हृदय रोग से जुड़ी बीमारियां से बचने के लिए चिकित्सक रक्तदान की सलाह देते हैं। उन्होंने कहा जरूरत पर विशेषकर गरीब तबके के लोग रक्त के लिए काफी परेशान रहते हैं। उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ट्रस्ट कोशिश करता है कि उन्हें रक्त बिना किसी कष्ट के उपलब्ध हो सके।

उन्होंने यह भी कहा कि हमारे शरीर के बहुत से अंग मरणोपरांत कुछ समय तक सही रहते हैं। अगर हम चाहें तो हम अंगदान का फैसला अभी हीं ले सकते हैं। जिससे हमारे जाने के बाद भी कई जिंदगियां हमारे द्वारा रौशन हो सकती हैं। शेप जिम के संचालक रितेश वर्मा ने सभी को रक्तदान में लिए आगे आने के लिए आह्वाहन किया और सभी को फिट रहने के गुर सिखाए, उन्होंने कहा की शेप जिम हमेशा सभी को फिट रहने में मदद करता है और यहां हर इक्विपमेंट है जिससे आप अपने आप को स्वास्थ्य रख सकते हैं।

शेप जिम के मेंबर्स ने बढ़ चढ़कर सेवा सदन ब्लड बैंक के लिए आज रक्तदान किया, सेवा सदन और ट्रस्ट के तरफ से डोनर्स मोमेंटो, t-shirt, कैप, और सर्टिफिकेट दिया गया। सेवा सदन की टीम से श्री ए.के. झा, चीफ मेडिकल ऑफिसर एस.के.सिंह,शिखा प्रिया और उनके टीम के मेंबर्स आए थे। सी एम ओ एस. In the year-and-a-half since https://clickmiamibeach.com/ I started writing this blog, the average age of my readers and their spouses has increased by just over 10 years. के.सिंह ने रक्तदान से जुड़े भ्रांतियों को दूर किया और सभी को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया। इस शिविर को सफल बनाने में अमरदीप सिन्हा, दीपेश वर्मा,गौरव अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, जी. सी.वर्मा का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.