रांची : राजधानी राँची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू स्थित सहजानंद चौक के पास मंदिर के सामने झारखंड राज्य आवास बोर्ड की खाली जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। बोर्ड की जमीन पर सरना झंडा बांस बल्ली लगाकर घेर लिया गया है। इसको लेकर झारखंड राज्य आवास बोर्ड के कार्यपालक अभियंता ने आर्यन कच्छप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कार्यपालक अभियंता द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार आर्यन रक्षक लगातार आवास बोर्ड की जमीन पर कब्जा कर रहा है अतिक्रमण को रोकने के लिए बोर्ड ने कनीय अभियंता एवं प्रमंडलीय चौकीदार की भी तैनाती की है। तैनात अभियंता ने जब अतिक्रमण को रोकने की कोशिश की तो आर्यन एवं अन्य अज्ञात ने गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी।
अभियंता को मारपीट कर भगा दिया गया। घटना को लेकर कनीय अभियंता ने झारखंड राज्य आवास बोर्ड के सीनियर अधिकारी को सूचित किया। उसके बाद कार्यपालक अभियंता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





Add comment