रांची : सोनाहातू थाना क्षेत्र के कोंकाडीह गांव में जंगली हाथी का आतंक कायम है। कल देर रात जंगली हाथी ने विपिन कुमार महतो को घायल कर दिया। घायल व्यक्ति का ईलाज रिम्स में किया जा रहा है। बताया जाता है कि वह शौच के लिए बाहर निकला हुआ था। इधर, जंगली हाथियों ने सोनाहातू के साउडीह गांव में भी उत्पात मचाते हुए कई घरों के दरवाजे को तोड़कर अनाज खाये थे।
इस घटना से गांव वालों में खौफ है और आज गांव के लोगों ने बैठक कर प्रशासन और वनविभाग से मदद की गुहार लगाई है। ताजा जानकारी के अनुसार गांव के कुछ दूर स्थित जंगल में तीनों हाथी मौजूद हैं। आपको बता दें कि 18 जनवरी को नगड़ी थाना क्षेत्र के हरही गांव सहित आस पास गांवों में जंगली हाथियों ने आतंक मचाया था। तीन जंगली हाथियों ने गांव के कर्ई घरों में तोड़फोड़ कर घरों के अंदर रखें धान चावल को खा गये थे।





Add comment