Thndr News

अरगोड़ा थाना क्षेत्र में युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक युवती ने आत्महत्या कर ली है। युवती का नाम निशा कुमारी है और वह चान्हो का रहने वाली थी। निशा कुमारी ने अपने दुपट्टे का फंदा बना कर फंखे से झूलकर आत्महत्या की है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद अरगोड़ा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजने की तैयारी कर रही है।

इस घटना की सूचना निशा कुमारी के परिवार वालों को दे दी गई है। निशा कुमारी के परिवार चान्हो में रहते हैं। अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतिका निशा कुमारी अपने परिवार वालों से दूर रहकर कामकाज कर अपना जीवन यापन करती थी।अरगोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले की सही जानकारी सामने आ पाएगी।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.