रांची : बिहार के गया जिले से अपने भतीजे के साथ रांची आये एक व्यक्ति की गुरुवार को खेलगांव थाना क्षेत्र के सुगनू गांव के पास संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के गया जिला के मानपुर डेल्हा निवासी भूषण सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। वहीं पूरे मामले की छानबीन की जा रही है
जानकारी के अनुसार भूषण सिंह अपने भतीजे के साथ होटवार जेल में एक परिचित से मिलने रांची आये थे। जेल में मुलाकात के बाद वापस बिहार लाैट रहे थे। इसी दाैरान सुगनू में रास्ते पर पड़े एक पत्थर से जा टकराये। टक्कर लगने के बाद वे पेट के बल गिर पड़े। थाेड़ी देर तक सड़क किनारे आराम करने के बाद वहां से पैदल ही आगे बढ़े। कुछ देर बाद अचानक तबियत बिगड़ने लगी। साथ में मौजूद भतीजा जब तक कुछ करता भूषण की मौत हो गई।





Add comment