रांची : रांची-टाटा राजमार्ग स्थित तैमारा घाटी स्थित देवी मण्डप में गत रात्रि अज्ञात चोरों ने मण्डप परिसर में रखी दान पेटी का ताला तोड़ कर दानपेटी की राशि की चोरी कर ली। इस संबन्ध में दशम फॉल थाना में लिखित सनहा दर्ज करायी गयी है।तैमारा के ग्रामीणों ने बताया कि हर मंगलवार को दानपेटी को खोली जाती है और रकम को मन्दिर निर्माण के लिए समिति के बैंक खाता में रखी जाती है।
मंगलवार को दानपेटी खोली जानी थी,परन्तु चोरों ने सोमवार रात्रि ही दानपेटी का ताला तोड़ दान राशि पर हाथ साफ कर दी।इधर घटना के बाद ग्रामीणों की एक बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति के निर्णय के अनुसार दानपेटी को हर दिन खोलने का निर्णय लिया गया है। बैठक में बहला पाहन,गणेश प्रमाणिक,जितेंद्र गोंझु,योगेश्वर अहीर,संदीप भगत,अशोक विंझिया,तेजेन्द्र प्रमाणिक,प्रदीप भगत के अलावे बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।





Add comment