गुुमला : पुलिस ने लातेहार में गिरफ्तार भाकपा माओवादी सदस्य निर्मल मिंज की बयान के आधार पर गुमला जिले से चार माओवादी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसपी ऐहतेशाम वकारीब ने बताया कि लातेहार में भाकपा माओवादी सदस्य के बयान में गुमला में माओवादियों में शामिल व हथियार स्पलाई करने वालों का नाम बताया गया था। जिसके बाद एसपी ने एक छापामारी दल का गठन किया गया।
छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पालकोट थाना क्षेत्र के श्रवण सिंह पिता स्व. देवकी नंदन सिंह को एक सिंगल सॉट रायफल के पकड़ा गया। गुमला एसपी ने बताया कि भाकपा माओवादी के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई करते रहेगी और भाकपा माओवादी की खात्मा के लिए पुलिस अपने स्तर से काम कर रही है।





Add comment