रांची : सिल्ली विधानसभा युवा कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। सिल्ली प्रखंड के पतराहातु में आयोजित इस सम्मान समारोह में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता डॉ.राकेश किरण महतो, नागेश्वर महतो, अध्यक्ष, सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कमिटी, राजकिशोर मुंडा, जगदीश महतो ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया एवं सभी को शुभकामनाएं दी। सभी ने अवस्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
युवा कांग्रेस का चुनाव पूरे झारखंड राज्य में आयोजित हुआ था जिसमें लगभग एक लाख नये सदस्य बने है। प्रदेश, जिला एवं विधानसभा स्तर पर आयोजित इस चुनाव में हजारों युवाओं को नेतृत्व करने का अवसर मिला है। सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से अध्यक्ष पद पर विकास कुमार रजक, उपाध्यक्ष पद पर महावीर महतो, महासचिव पद पर राखोहरी लोहरा एवं जीवन महतो निर्वाचित हुए हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों को जल्द से जल्द युवा कांग्रेस की विधानसभा एवं प्रखंड कमिटी का गठन करने का निर्देश दिया गया है।





Add comment