रांची : राजधानी का मौसम रविवार दोपहर के बाद अचानक बदल गया। कनकनाहट के साथ ही ठंड का एहसास होने लगा। वहीं शाम ढलते ही बारिश ने कनकनी बढ़ा दी है। अचानक से ठंड और कोरोना के डर की वजह से लोग घरों में दुबक गए। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक आंधी के साथ ओले भी पड़ेंगे। जिससे कि पेड़, पौधे और फसलों को नुकसान होगा। इस दौरान लोगों को अलर्ट रहने की सलाह मौसम विज्ञानी दे रहे है। वहीं पांच दिनों तक बारिश की भी आशंका जताई गई है।
15 जनवरी तक बारिश का अनुमान
मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पुर्वानुमान के अनुसार 15 जनवरी तक राज्य के लगभग सभी हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। हालांकि इससे तापमान में कोई ज्यादा गिरावट नहीं होगी। लेकिन बारिश के कारण ठंड का एहसास लोगों को होगा।
ये दी गई है सलाह
-घर में रहे और खिड़की-दरवाजे को बंद रखें, ट्रैवल करने से बचे
-सुरक्षित शेल्टर के नीचे शरण ले, पेड के नीचे गलती से भी न जाए
-कंक्रीट फ्लोर और दीवार के सहारे खड़े न रहे-वॉटर सोर्स से बाहर रहे
-बिजली कंडक्ट करने वाली चीजों से दूर रहे





Add comment