रांची : पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश की है। रांची पुलिस ने डीजल की चोरी करते हुए छह चोर को गिरफ्तार किया जबकि चार फरार हो गए हैं। गिरफ्तार चोर का नाम केशव राव शिंदें, दीपक, सुभाष परमार,भूपेन्द्र कुमार, सौरभ है। पुलिस ने इनके पास से एक ट्रक, 35 लीटर का 19 प्लास्टिक का खाली गैलन, 35 लीटर का 7 प्लास्टिक का गैलन जिसमे करीब 125 लीटर डीजल तथा 20 लीटर मोबिल जब्त की है।
ग्रामीण एसपी नौशाद आलम को गुप्त सूचना मिली कि कल कुछ लोग नामकुम थाना क्षेत्र में डीजल की चोरी कर रहें है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्यवाई की है। डीजल की चोरी नामकुम थाना क्षेत्र के कपिल होटल के पास की जा रही थी। गिरफ्तार चोर ने बताया कि हमलोग डीजल की चोरी कर उस डीजल को सौरभ कुमार उर्फ विपुल जो कटहल मोड, रांची, मे किराना दुकान चलाते हैं, उन्हीं को देते थे, तथा उनके द्वारा पैसा ट्रक मालिक फिरोज खां को भेजा जाता है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि इन गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर फरार चोर की तलाशी की जा रही है और जल्द ही फरार चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





Add comment