राँची झारखंड में साल 2021 में आईडी ब्लास्ट की घटनाएं बढ़ी हैं। साल 2020 में राज्य के अलग-अलग जिले में आईईडी ब्लास्ट की कुल पांच घटनाएं हुई हैं। जबकि साल 2021 में आईईडी ब्लास्ट की 15 घटनाएं हुई हैं। गौरतलब है कि राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों के जंगली इलाके में भाकपा माओवादी की ओर से सर्च अभियान में लगे सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से आईडी प्लांट किया जा रहा है। नक्सलियों द्वारा किये गये आईडी प्लांट की चपेट में सुरक्षाबल ही नहीं बल्कि ग्रामीण भी आ रहे है।
2021 में जाने कब-कब हुई आईईडी ब्लास्ट की घटनाएं
16 जनवरी 2021: लातेहार-गुमला सीमा पर स्थित गारू थाना क्षेत्र के पण्डरा जंगल में माओवादियों के द्वारा लगाए आईडी ब्लास्ट में एक महिला की मौत हो गई,जबकि एक महिला घायल हो गयी थी।
20 जनवरी 2021: चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के कुल्हैया पंचायत अंतर्गत डुमरिया जंगल में नक्सलियों के लगाए गए आईईडी में हुए ब्लास्ट से एक युवक घायल हो गया।
16 फरवरी 2021: लोहरदगा जिले के घोर नक्सल प्रभावित पेशरार प्रखंड के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के चपाल जंगल में मंगलवार को प्रेशर आईईडी विस्फोट में पुलिस जवान दुलेश्वर पराश की मौत हो गई थी।
25 फरवरी 2021 : चैनपुर थाना के रोरेद गांव के जंगल में भाकपा माओवादियों ने आइइडी बम ब्लास्ट किया था। जिसमें जवान रॉबिन्स कुमार के दोनों पैर उड़ गया था। हेलीकॉप्टर से घायल को रांची ले जाया गया था।
27 फरवरी 2021: जिला गुमला थाना क्षेत्र के मड़वा जंगल मे आईईडी ब्लास्ट में एक ग्रामीण घायल हो गया है। घायल ग्रामीण की पहचान महेंद्र महतो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आईईडी के चपेट में आने से उसका एक पैर उड़ गया है।
4 मार्च 2021: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी गांव स्थित पहाड़ी के क्षेत्र में आइडी विस्फोट में झारखंड जगुआर के तीन जवान शहीद हो गए थे।
20 जून 2021: लोहरदगा के पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में नक्सलियों के बिछाए गए लैंडमाइंस की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई।
13 जुलाई 2021: गुमला जिले के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के मरवा जंगल में माओवादियों के द्वारा लगाए गए आइईडी की चपेट में आने से जवान घायल हो गया था।





Add comment