लातेहार : मदर डेयरी और लक्ष्मण महतो की अगुवाई में खूंटी जिले के अलग-अलग गांव से 30 किसान टमाटर की खेती का प्रशिक्षण लेने बालूमाथ पहुंचे। जहां टमाटर की खेती को देखकर जिले के किसान दंग रह गए। वहीं बालूमाथ के एक किसान ने 20 डिसमिल जमीन पर 100 क्विंटल टमाटर के उत्पादन पर खूंटी जिले के किसानों को बताया गया कि टमाटर की उन्नत किस्म के खेती पर आप अफीम के खेती से भी ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं।
जिले के किसान बालूमाथ के अलग-अलग जगहों पर भ्रमण किया और टमाटर के अलावे और भी फसलों का जायजा लिया। जहां उन्हें कम जगहों पर ज्यादा उत्पादन एवं कृषि संबंधित अन्य जानकारी अर्जित कर प्रसंता हासिल की। ज्ञात हो कि खूंटी जिले के किसान लक्ष्मण महतो प्रतिवर्ष जिले के किसानों को कृषि कार्य हेतु प्रशिक्षण हासिल करने के लिए प्रतिवर्ष अलग-अलग जगहों पर ले जाया करते हैं। जहां से प्रशिक्षण लेने के बाद सीमांत किसान भी लघु किसान से ज्यादा मुनाफा कमाते हैं।





Add comment