Thndr News

कुख्यात लवकुश शर्मा का साथ छूटने पर बना लूटेरा, चाकू के बल पर करता था लूटपाट, गिरफ्तार

रांची : कुख्यात अपराधी लवकुश शर्मा का साथ छूटने के बाद एक अपराधी पिछले कुछ माह से लगातार बरियातू इलाके में लूटपाट की घटना का अंजाम दे रहा था जिसे पुलिस ने गुरूवार काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी का नाम अमित सिंह उर्फ गाेंडा है और वह बरियातू न्यू एरिया स्थित राेड नंबर 7 का रहने वाला है। अमित वर्ष 2012 में कुख्यात अपराधी लवकुश शर्मा के साथ जुड़ा था जिसके बाद वह गिराेह के लिए काम करने लगा था। लगभग 4 वर्ष पहले लवकुश शर्मा के जेल जाने के बाद गिराेह से अमित का संपर्क टूट गया था। लवकुश शर्मा लगभग 2 माह पहले जेल से छूटकर बाहर आया और खूद काे वह अपराध की दुनिया से अलग कर लिया।

वर्तमान में लवकुश अपने परिवार वालाें के साथ रहते हुए गलत कार्याें में संलिप्तता से परहेज कर लिया है। ऐसे में अमित का पूरी तरह से कुख्यात लवकुश का साथ छूट गया। लवकुश का साथ छूटने के बाद परेशान अमित बरियातू इलाके में लूटपाट करने लगा। बरियातू बस्ती में रहने वाले युवक सद्दाम हुसैन से बुधवार की दाेपहर चाकू के बल पर उस समय लूटपाट किया जा जब वह माेरहाबादी जा रहा था। इसके बाद पीड़ित सद्दाम ने बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया था। प्राथमिकी दर्ज हाेते ही पुलिस ने लूटपाट करने वाले अपराधी अमित सिंह उर्फ गाेंडा काे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल गिरफ्तार अपराधी से पुलिस पूछताछ कर रही है और उसके गिराेह में शामिल अन्य अपराधियाें के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

मारपीट के आरोप में पहली बार जेल गया था गाेंडा, बाहर निकलकर लवकुश के लिए करने लगा था काम
गिरफ्तार अपराधी अमित सिंह उर्फ गाेंडा का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। पहली बार वर्ष 2012 में एक रेस्टाॅरेंट संचालक का बाउंसर रहते हुए उसने एक युवक के साथ मारपीट की थी जिसके बाद गिरफ्तार कर गाेंडा काे जेल भेजा गया था। जेल से छूटने के बाद वह कुख्यात लवकुश शर्मा के लिए काम करने लगा था। बरियातू में गाेली लगने के बाद घायल लवकुश काे अमित उर्फ गाेंडा ने ही अपनी बाइक से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया था। इसके बाद ही गाेंडा के खिलाफ बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

कुख्यात का साथ छूटने के बाद कर रहा था गार्ड की नाैकरी, खर्च के लिए पैसा नहीं पूरा ताे बना लूटेरा
पुलिस से बचने के लिए कुछ वर्ष पहले कुख्यात लवकुश के शहर से भागने के बाद गाेंडा परेशान हाेकर खूद काे काेर्ट में सरेंडर कर दिया था। गाेंडा के जेल से छूटकर बाहर आने के कुछ दिनाें बाद ही लवकुश काे पुलिस ने हुगली से गिरफ्तार कर लिया था। जेल से छूटने के बाद लवकुश ने जब खूद काे अपराध की दुनिया से अलग कर लिया ताे परेशान हाेकर अमित एक निजी व्यक्ति के पास सिक्यूरिटी गार्ड की नाैकरी करने लगा था। हालांकि गार्ड की नाैकरी से वह खूद का खर्च नहीं पूरा कर पा रहा था। पैसे के अभाव में वह काेर्ट में तारिख पर भी हाजरी नहीं लगा पा रहा था। ऐसे में बेल टूट जाने की वजह से गाेंडा काे जेल जानी पड़ी थी। जेल से छूटने के बाद जब उसे किसी बड़े अपराधी का साथ नहीं मिला ताे लूटेरा बन गया था।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.