Thndr News

ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाली मॉडल के प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, किया कई खुलासे

रांची : ब्राउन शुगर की तस्करी करने के आरोप में जेल भेजी गई मॉडलिंग ज्योति कुमारी के बॉयफ्रेंड गांधी को पिस्कामोड से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बॉयफ्रेंड गांधी उर्फ शैलेश लंबे समय से इस कारोबार से जुड़ा हुआ था। शैलेश उर्फ गांधी काे पिछले 18 दिनाें से पुलिस तलाश कर रही थी लेकिन सफलता नहीं मिल पा रहा था। पुलिस काे जैसे ही गांधी के बारे में जानकारी मिली, उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

फिलहाल गिरफ्तार गांधी से पुलिस पूछताछ कर रही है और ब्राउन शुगर तस्करी के धंधे में शामिल अन्य लाेगाें के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। मालूम हाे कि 15 अक्टूबर की रात पुलिस ने दिल्ली में माॅडलिंग करने वाली ज्याेति कुमारी काे 28.26 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार की थी। पुलिस पूछताछ में महिला माॅडल ने अपने प्रेमी गांधी का नाम लिया था और उसी के इशारे पर ब्राउन शुगर के तस्करी की बात कही थी। इसके बाद से पुलिस गांधी की तलाश कर रही थी लेकिन वह फरार था।

राजधानी में 5 जगहाें पर ब्राउन शुगर सप्लाई करता था गांधी, 5 साै से 5 हजार तक में तय हाेता था सौदा

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार ब्राउन शुगर तस्कर गांधी ने बताया है कि वह राजधानी में 5 जगहाें पर प्रमुख रूप से ब्राउन शुगर की सप्लाई करता था। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में इरगू टाेली, विद्यानगर पूल और शिव शक्ति नगर के अलावा लाेअर बाजार, हिंदपीढ़ी, लालपुर और बरियातू में ब्राउन शुगर की सप्लाई करता था। इन इलाकाें में स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानाें के विद्यार्थी भी इनके संपर्क में रहते थे जाे लगातार ब्राउन शुगर की खरिदारी करते थे। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार गांधी ने यह भी बताया है कि एक पुड़िया ब्राउन शुगर की कीमत 500 से 5 हजार रुपए तक हाेती है।

Add comment

Highlight option

Turn on the "highlight" option for any widget, to get an alternative styling like this. You can change the colors for highlighted widgets in the theme options. See more examples below.

Your Header Sidebar area is currently empty. Hurry up and add some widgets.