रांची : नामकुम थाना क्षेत्र स्थित स्वर्णरेखा नदी पुल पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। युवक स्कूटी से दुर्गा सोरेन चौक की ओर जा रहा था। उसी समय यह हादसा हुआ। सड़क हादसे में घटनास्थल पर युवक की मौत हो गई है।
घटना की जानकारी नामकुम थाना पुलिस को दे दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। नामकुम थाने की पुलिस ने बताया कि मामले की फिलहाल जांच की जा रही है।





Add comment